हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Aligarh Palwal Greenfield Expressway Update: दिल्ली और हरियाणा से जुड़ेगा UP का यह एक्सप्रेसवे, 31 गांवों के किसानों की बदलेगी किस्मत!, इतने करोड़ रुपये में बनकर होगा तैयार

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 9:46 PM
Follow Us:

 

Aligarh Palwal Greenfield Expressway Update: हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाले अलीगढ़–पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर पूरी रफ़्तार से काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग को बनाने के लिए अभी भूमि अधिग्रहण का काम जारी है। इसके बाद इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, करीब 31 से ज्यादा गाँवों के किसानों की किस्मत चमकाने वाले इस एक्सप्रेसवे का सबसे पहला में चरण खैर बाईपास का निर्माण होगा। जिस पर NHAI ने विशेष ध्यान दिया है। खैर में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। नए बाईपास के बनने से कस्बे के लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी। अधिकारियों का लक्ष्य है कि अगले एक साल में इस बाईपास का काम पूरा कर दिया जाए।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 325 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें से अब तक केवल 200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। बाकी जमीन के अधिग्रहण के लिए प्रशासनिक टीम गांवों में कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा दे रही है। जिनमें से अधिकांश किसानों को भुगतान किया जा चुका है और कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

इन 31 गांवों से होकर गुजरेगा अलीगढ़–पलवल एक्सप्रेसवे

खबरों की मानें, तो अलीगढ़–पलवल एक्सप्रेसवे जिले के 31 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें ऐंचना, लक्ष्मणगढ़ी, उदयगढ़ी, बांकनेर और टप्पल गाँव प्रमुख हैं। अभी एक्सप्रेसवे के लिए ग्रामीण इलाकों में मिट्टी भराई, भूमि समतलीकरण और कट निर्माण काम तेजी से किया जा रहा है।इससे न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सकेगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

छह महीने पहले शुरू हुआ था काम

खबरों की मानें, तो NHAI की ओर से छह महीने पहले काम शुरू किया गया था। हालाँकि, शुरुआत में कार्य की गति धीमी रही। लेकिन अब सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। हरियाणा की CDS कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है, जो निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए एक्टिव है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment