हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Chandigarh: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के कमिश्नर को 50 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 8:38 AM
Follow Us:

Chandigarh: राजधानी चंडीगढ से बड़ी खबर आ रही है। यहां बटाला नगर निगम के कमिश्नर व एसडीएम विक्रमजीत सिंह को विजिलेंस ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एसडीएम के सरकारी आवास पर विजिलेंस ने छापा मारा था, जहां से साढ़े 13 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। एसडीएम को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, बटाला में ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने कमिश्नर के घर छापा मारा था। एसडीएम ने ठेकेदार से बिल पास करने के बदले 10 प्रतिशत हिस्से की मांग की थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे तक कमिश्नर से 3 घंटे पूछताछ की। टीम कमिश्नर को साथ ले गई थी। सरकारी आवास को सील कर दिया गया है।

एसडीएम के खिलाफ विजिलेंस को दी थी शिकायत

खबरों की मानें, तो शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो गुरदासपुर में शिकायत दी थी कि उन्होंने बटाला निगम में सड़कों की मरम्मत और पैच वर्क का काम किया था। जिसके दो बिल 1,87,483 और 1,85,369 (टोटल 3,72,852) के बकाया थे। बिलों की पेमेंट के लिए जब वे कमिश्नर विक्रमजीत सिंह पांथे से मिले, तो उन्होंने बिल पास करने के बदले में टोटल पैसे का 10% यानी 37,000 बतौर रिश्वत मांगे और इसके लिए एसडीओ रोहित उप्पल से मिलने को कहा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

वहीं, शिकायतकर्ता ने बताया कि बटाला में लाइट एंड साउंड शो हुआ था। इसके लिए कैमरा और अन्य संबंधित काम भी किए थे। इसका बिल 1,81,543 बना था। इस प्रकार से निगम के पास टोटल 5,54,395 बकाया हो गया था। इन बिलों को क्लियर करने के बदले भी हिस्सेदारी मांगी गई। अमरपाल ने बताया जब वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिले तो उन्होंने कमिश्नर के आदेशों का पालन करने की बात कही।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment