Haryana Weather : हरियाणा में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश में शीत लहर के चलने से तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिस वजह मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानिए आने वाले दिनों में हरियाणा में कैसा मौसम रहने वाला है।
इन जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 24 घंटों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर से हरियाणा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच चुका है।
IMD का कहना है कि दिसंबर में हरियाणा के हिसार, नारनौल और महेंद्रगढ़ में तापमान जमाव बिंदू पर चला जाता है. ऐसे में इस साल आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है. मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में मौसम 5 दिसंबर तक खुश्क रह सकता है।
3 दिसंबर को हवा की गति बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 23 °C और न्यूनतम 5-9 °C तक रहेगा। इसके साथ ही 4 दिसंबर को भी कोल्डवेल का असर दिखेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. अधिकतम तापमान 20 °C, न्यूनतम 4-8 °C तक रहने की संभावना है। वहीं 5 दिसंबर को धुंध के साथ हल्का बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान अधिकतम तापमान 22 °C और न्यूनतम तापमान 7 °C तक रह सकता है। साथ ही 6 दिसंबर को रात ठंडी रहेगी, बादल छाएं रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 °C, न्यूनतम तापमान 5 °C तक रह सकता है। 7 दिसंबर को धुंध अधिक रहेगी और दिन का तापमान 24 °C और रात में 6-8 °C पहुच सकता है।
8 दिसंबर को आंशिक बादल छाने और धुंध जैसी स्थिति रहेगाी. इस दिन अधिकतम तापमान 20-22°C, न्यूनतम तापमान 7-10 °C तक दर्ज किया जा सकता है। 9 दिसंबर को धुंध की स्थिति ज्यादा रहेगी और साथ ही हवा की गति में भी बढ़त होगी, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।







