Haryana News: हरियाणा के अंबाला से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे की अम्बाला में शास्त्री कॉलोनी के सामने दोनों तरफ 150 मीटर तक चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि हाईवे के इस टुकड़े पर 2-2 लेन ही थीं। यहां फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक है। इस कारण यहां से गुजरने के दौरान वाहनों की रफ्तार कम हो जाती थी। शाम के समय जाम की समस्या भी रहती है।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयास के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। अंबाला से दिल्ली की ओर शास्त्री कॉलोनी के सामने और दिल्ली से अम्बाला की तरफ डीआरएम कार्यालय से बीच की डिग्गी तक एक-एक लेन और बढ़ाई जा रही है। इस हाईवे से रोजाना 20 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। वहीं त्योहारी सीजन में वाहनों की संख्या 30 से 35 हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाती है।
बता दें कि दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे का चौड़ीकरण होगा। इसके साथ एक नया 8-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है, जिसके पूरा होने के बाद दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
8-लेन का होगा ग्रीनफील्ड हाईवे
खबरों की मानें, तो एक नया 8-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना लागू की जा रही है, जो दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा के समय को कम करने के लिए बनाई गई है।
चंडीगढ़-अंबाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर
बताया जा रहा है कि यह परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे यात्रा का समय कम होगा और मौजूदा राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम होगी।









