Gold Silver Rates: सोने और चांदी के रेटों में भारी भरकम तेजी के बाद अब गिरावट का दौर शुरु हो गया है। सोने और चांदी के दामों में लगातार गिरावट के बाद अब रेट सामान्य होते जा रहे हैं।
सोने और चांदी के रेटों की अगर बात करें तो पिछले 14 दिनों के अंदर सोने के रेटों में 10 हजार और चांदी के रेटों में 14 हजार रुपये तक की कटौती दर्ज की गई है।
10 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना
सोने के रेटों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिवाली और धनतेरस के मौके पर जहां सोने के भाव 1 लाख 32 हजार के पार हो गए थे वहीं अब सोना 1 लाख 22 हजार के करीब पहुंच चुका है। पिछले 14 दिनों में लगभग 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम भाव टूट चुके हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में आए बदलाव (MCX Gold Rate) पर नजर डालें, 17 अक्टूबर को 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने की वायदा कीमत 1,27,008 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कि 7 अक्टूबर शुक्रवार को गिरकर 1,21,038 रुपये रह गया। यानी 10 Gram Gold Rate में इस दौरान 5,970 रुपये की कमी आई है।
चांदी के दाम भी लगातार टूट रहे
बात दूसरी कीमती धातु चांदी की करें, तो घरेलू मार्केट में 14 दिनों में Silver Rate करीब 21000 रुपये प्रति किलो तक कम हुआ है। दरअसल, आईबीजीए की वेबासाइट पर मौजूद रेट्स को देखें, तो 17 अक्तूबर की शाम को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,69,230 रुपये था, जो कि बीते शुक्रवार को गिरकर 1,48,275 रुपये पर बंद हुआ। इस हिसाब से सिल्वर प्राइस में 20,955 रुपये की गिरावट आई है।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट : 120100 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट : 119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट : 110012 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट : 90075 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट : 70259 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 : 148275 रुपये प्रति किलोग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़े सोने के दाम
कॉमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार शेयर बाजारों में संभावित एआई-संचालित तेजी के बुलबुले को लेकर बढ़ती चिंताओं और अमेरिकी सरकार में कामकाज लंबे समय तक ठप रहने की अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।
इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 99.65 रहा। इससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला। वित्तपोषण के संकट के कारण अमेरिका के कई सरकारी विभागों में कामकाज 38 दिन से ठप (शटडाउन) है। इससे आर्थिक उत्पादन पर असर पड़ रहा है और प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी हो रही है। एक एक्सपर्ट ने कहा कि बाजार की अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और लंबे समय तक शटडाउन के चलते सोने में और तेजी की संभावना है।









