Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जीएमडीए सेक्टर 99-102 मास्टर रोड के 800 मीटर के खंड को बनाने की तैयारी कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह सड़क ऊपरी द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से धनकोट, द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण लिंक है। यह सड़क पिछले कई सालों से टूटी हुई है और लगातार इसे बनाने की मांग कर रहे थे।
सड़क के निर्माण में 8.4 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वहीं GMDA के अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क कि मरम्मत पर करीब 8.4 करोड़ रुपये का विस्तृत अनुमान तैयार किया गया है और प्राधिकरण का लक्ष्य इस महीने के अंत तक टेंडर आमंत्रित करना है।
अधिकारियों ने कहा कि योजना में सड़क का फिर से निर्माण शामिल है, जिसे 2018 में जीएमडीए द्वारा इसे संभालने के बाद से पूरी तरह से अपग्रेड नहीं किया गया है।
बता दें कि सेक्टर 99 और 102 के निवासी द्वारका एक्सप्रेसवे के प्राथमिक लिंक के रूप में इस सड़क पर निर्भर हैं।









