हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गुरुग्राम में घाटा चौक और वाटिका चौक के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 10:26 AM
Follow Us:

Gurugram News: गुरुग्राम से अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, साउथर्न पेरिफेरल रोड (SPR) को फिर से बनाने की योजना में एक बार फिर संशोधन किया जा रहा है। सरकार ने अब घाटा चौक और वाटिका चौक के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है, यह योजना पिछले कई सालों से लटकी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, घाटा चौक और एनएच8 के बीच करीब 12 किलोमीटर का पूरा खंड अब एक एलिवेटेड रोड के रूप में बनाया जाएगा। जिसमें सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर को जोड़ने के लिए वाटिका चौक पर एक इंटरचेंज की योजना बनाई गई है।

सीएम सैनी के साथ हुई बैठक में लिया गया फैसला

दरअसल, यह फैसला बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने जीएमडीए को घाटा चौक और वाटिका चौक के बीच 7 किलोमीटर लंबे हिस्से पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

सीएम सैनी ने दिए निर्देश

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एसपीआर के वाटिका चौक-एनएच8 खंड को एलिवेटेड रोड के रूप में फिर से बनाने पूर्व स्वीकृत योजना की भी समीक्षा की है। जो इस योजना के अनुसार जारी रहेगी। सरकार ने जीएमडीए को इसके लिए टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया है।

वहीं बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के प्राकृतिक ढलान के कारण, घाटा का पानी बादशाहपुर की ओर बहता है, जिससे मानसून के दौरान भीषण बाढ़ आती है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान भी यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एलिवेटेड रोड बनाना ज़रूरी है।

पहले हो चुके हैं ये बदलाव

बता दें कि पिछले कुछ सालों में एसपीआर के पुनर्विकास में कई संशोधन हुए हैं। 2022 में जीएमडीए ने सड़क को तीन-लेन सर्विस रोड के साथ छह-लेन कैरिजवे में चौड़ा करने और प्रमुख चौराहों पर आठ फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 845.5 करोड़ रुपये थी। जिसमें फ्लाईओवर के लिए 333 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि, अगस्त 2023 में प्रदेश सरकार की ओर से वाटिका चौक और NH8 के बीच कम यातायात का हवाला देते हुए कई फ्लाईओवर की आवश्यकता पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद इस योजना को रद्द कर दिया गया। प्राधिकरण को द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और NH8 के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 5.5 किलोमीटर लंबे सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर की संभावना तलाशने को कहा गया था।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

इस बीच, घाट चौक से वाटिका चौक तक पांच फ्लाईओवर को मंजूरी देने वाले संशोधित DPR को मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन जीएमडीए को लागत पर फिर से काम करने के लिए कहा गया था क्योंकि अनुमान पुराने थे। इसके बाद, वाटिका चौक और एनएच8 के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर को जुलाई 2024 में 750 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सरकार की मंजूरी मिली थी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment