हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुआ इस अंडरपास का ट्रायल, इन लोगों को मिलेगा फायदा

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 4:16 AM
Follow Us:
Gurugram: Shankar Chowk underpass for pedestrians opened for traffic

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के विपरीत किनारों को कनेक्ट करने वाले शंकर चौक पर पैदल यात्री सबवे को गुरुवार को यातायात परीक्षण के लिए खोल दिया गया। डीएलएफ फाउंडेशन की ओर से इस अंडरपास का निर्माण एक तरफ उद्योग विहार और दूसरी तरफ राष्ट्रीय मीडिया केंद्र को कनेक्ट करने के लिए किया गया है।

दरअसल, डीएलएफ अधिकारियों ने बताया कि इस सबवे का उपयोग पैदल यात्री और साइकिल चालक सुरक्षित रूप से हाइवे को पार करने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि पहले वे बिजी सड़क को इस्तेमाल करते थे। जहां पर भारी यातायात होता है। अधिकारियों का कहना है कि पैदल यात्री सबवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इस परियोजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। इसमें लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं हैं। यह सबवे इस जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा करेगा और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगा। वहीं एक वरिष्ठ डीएलएफ अधिकारी ने कहा कि 2024 में उनके द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चला था कि हर दिन लगभग 10,000 पैदल यात्री शंकर चौक पर सड़क पार करते हैं।

बता दें कि शंकर चौक पैदल यात्री अंडरपास में काम फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब ढाई साल लग गए। यह अंडरपास लगभग 100 मीटर लंबा है और इसे नेशनल हाइवे से सात मीटर नीचे बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना में काफी परेशानी आई। अब इसके शुरू होने से  औद्योगिक श्रमिक और कार्यालय जाने वाले राजमार्ग को पार करने के लिए अंडरपास का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment