हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में एक साथ 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?

By Sahab Ram
On: November 16, 2025 8:49 PM
Follow Us:
Haryana: 10 policemen suspended simultaneously

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद जिले में पराली जलाने के मामले में 10 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। आज की बड़ी खबर जींद जिले से निकल कर आ रही है। जहां पराली जलाने के मामले में 10 पुलिस पुलिस कर्मचारियों को SP ने सस्पेंड किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला जींद पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह के स्पष्ट निर्देशों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 10 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है।

पर्यावरण सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस की जिम्मेदारी किसी भी स्तर पर ढील बर्दाश्त नहीं करती। इसी कारण यह सख्त कारवाई की गई है। पराली जलाने की ताजा घटना ने बढ़ाई क्षेत्र में सख्ती। हाल ही में बीट क्षेत्र में पराली जलाने के मामले सामने आए थे। पहले भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया था।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

थाना उचाना, थाना गढ़ी और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर किसानों को समझा रही थी। नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा था और पराली न जलाने का लगातार अनुरोध किसानों से किया जा रहा था। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आने पर यह निर्णय लिया गया है। भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई है।

पुलिस SP जींद कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी बिना किसी रियायत के कड़ी कारवाई कारवाई अमल में लाई जाएगी। जिला जींद पुलिस की प्राथमिकता, पर्यावरण संरक्षण, जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

पराली जलाना न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना है बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्यावरण बचाने के लिए सहयोग करें और पराली जलाने से परहेज रखें।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment