हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के युवाओं को विदेश जाने का सुनहरा मौका, नौकरी के साथ मिलेगी लाखों में सैलरी

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 3:06 PM
Follow Us:
Haryana: A golden opportunity for the youth

Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के युवाओं को विदेश जाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। HKRNL के माध्यम से इजराइल में नौकरी मिलने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 25 से 50 वर्ष तक की उम्र के लोग 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभी फिलहाल 1600 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस नौकरी के लिए 10वीं पास और अंग्रेजी लिखने, पढ़ने की समझ होनी जरूरी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित पदों पर चयनित लोगों को प्रति माह 1 लाख 62 हजार 500 रुपए सैलरी मिलेगी। इजराइल में सेरेमिक टाइलिंग के 1000 पदों पर भी आवेदन का मौका है। इसी तरह से ड्राई वॉल वर्कर और राजमिस्त्री के 300-300 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। Haryana News

करना होगा काम

जानकारी के मुताबिक, आवेदन करने वालों को ओवरटाइम, भोजन, यातायात, साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधाएं इजराइल की कंपनियों में चयन होने पर नियमानुसार दिया जाएगा। आवेदकों का चयन आमने-सामने बैठकर साक्षात्कार के आधार पर होगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रति माह औसतन 182 घंटे या प्रति माह 21 से 26 दिन नौकरी करने का मौका मिलेगा। इजराइल में संबंधित पदों पर किसी भी स्थान पर नौकरी पर रखा जा सकता है। श्रम कानून इसराइल के ही लागू होंगे। Haryana News

Haryana: A golden opportunity for the youth

अनुभव

जानकारी के मुताबिक, इजराइल में इन नौकरियों के लिए कम से कम तीन साल का इंटीरियर वर्क का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस रिकॉर्ड क्लियर होना चाहिए। किसी भी थाने में कोई रिपोर्ट नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए युवा का फिजिकली और मेंटली फिट होना जरूरी है। भारत की नागरिकता होना बेहद जरूरी है। Haryana News

सिलेक्शन का प्रोसेस…

1. राज्य को प्री स्क्रीनिंग के बाद पात्र उम्मीदवारों का डेटा साझा करना होगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

2. उम्मीदवारों की प्रथम स्तर की पूर्व-जांच राज्यों द्वारा की जानी चाहिए, जिसमें अंग्रेजी भाषा दक्षता, योग्यता, प्रासंगिक अनुभव, डोमेन ज्ञान और नौकरी विवरण में निर्दिष्ट अन्य मानदंड शामिल होंगे।

3. अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। Haryana News

4. NSDC आगे की नाम जांच प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की सूची इजराइल टीम के साथ साझा करेगा।

5. नाम-जांच प्रक्रिया के दौरान इजराइल टीम द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को इजराइल टीम द्वारा निर्दिष्ट कार्यक्रम के अनुसार व्यवसायिक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। Haryana News

6. अभ्यर्थियों को एक मेडिकल जांच से गुजरना होगा, तथा उससे संबंधित शुल्क आवेदकों द्वारा वहन किया जाएगा।

7. अभ्यर्थियों को आपराधिक रिकॉर्ड जांच सहित पृष्ठभूमि सत्यापन से गुजरना होगा, और संबंधित शुल्क आवेदकों द्वारा वहन किया जाएगा। Haryana News

8. NSDC उम्मीदवारों की यात्रा व्यवस्था में सहायता करेगा, जिसमें Visa आवेदन और बाजार दरों पर एयरलाइन टिकट खरीदना (उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाएगा) शामिल है। इजराइल पहुंचने की तारीख रोज़गार प्रस्ताव की तारीख से 30 कार्यदिवसों के बाद की नहीं होनी चाहिए। Haryana News

7 बातें जरूरी…

अगर पासपोर्ट बनवाने की ज़रूरत पड़ती है, तो उसका खर्च उम्मीदवार को ही देना होगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

मेडिकल जाँच, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC), वीज़ा (अगर जरूरी हो), और हवाई टिकट का खर्च भी उम्मीदवार को ही उठाना होगा। ये सभी खर्च बाज़ार दर पर होंगे। Haryana News

अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को पंजीकरण और प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर NSDC को 10,000 रुपए + जीएसटी (GST) देना होगा।

नौकरी के लिए चुने जाने के बाद, उम्मीदवारों को एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा। यह ट्रेनिंग एग्रीमेंट पत्र मिलने के बाद शुरू होगी। Haryana News

NSDC की निगरानी में, उम्मीदवारों को इजराइल जाने से पहले एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम में भाग लेना होगा।

इजराइल पहुँचने पर, उम्मीदवारों को नियोक्ता द्वारा तय किए गए नवीकरण स्थलों पर काम करने के लिए भेजा जाएगा। Haryana News

इजराइल में नौकरी की अवधि पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने देश वापस जाने के लिए हवाई टिकट का खर्च खुद ही उठाना होगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment