Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम से गोवा में सोनाली फौगाट मर्डर केस में आरोपी सुखविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि वह एक क्लब में रेव पार्टी में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान जब कुछ यूट्यूबर और पत्रकार वहां कवरेज के लिए पहुंचे तो उसने उनके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 50 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक यूट्यूब चैनल संचालक सुनील यादव ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने साथी पत्रकार मनु मेहता के साथ सेक्टर-49 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर ‘Ha Cha’ नाम से स्थित शराब अहाता में कवरेज के लिए गया था। Haryana News
रेव पार्टी का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, वहां गैर समय शराब पीने और रेव पार्टी करने की जानकारी उन्हें मिली थी। जब वे कवरेज करने गए तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों और बाउंसरों द्वारा उनके साथ मारपीट की और इनके यूट्यूब चैनल की ID छीन ली। जानकारी के मुताबिक, साथ की कवरेज करने पर इन्हें गोली मारने दी और पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। Haryana News
मारपीट
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया और सोमवार को दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सुखविंद्र निवासी मंडोला, जिला चरखी-दादरी और गौरव तनेजा निवासी रोहतक, वर्तमान निवासी सेक्टर-72 के रूप में हुई। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वे शराब अहाता में पार्टी करने आए थे और जब यूट्यूबर और पत्रकार इनकी वीडियो बना रहे थे तो गुस्से में आकर इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। Haryana News
गोवा में हुआ था मर्डर
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल गया तो सुखविंद्र के खिलाफ गोवा में सोनाली फौगाट मर्डर का भी आरोप है। जबकि गौरव तनेजा के खिलाफ रोहतक में लड़ाई-झगड़ा करने का एक केस दर्ज है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 नवंबर को शराब अहाता के मैनेजर सोनू कुमार और 2 बाउंसर आनन्द एवं ललित सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस केस में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।









