हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, खाद वितरण को लेकर कृषि मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान

By Sahab Ram
On: November 28, 2025 2:22 PM
Follow Us:
Haryana Agriculture Minister made a big announcement regarding fertilizer distribution.

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खाद वितरण व्यवस्था बदल दी है। बता दें कि मंत्री ने खाद के दुरुपयोग व बम ब्लास्ट में यूज होने के कारण यह व्यवस्था बदली गई है। फरीदाबाद मॉड्यूल व काला बाजारी पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही खाद का वितरण किया जाएगा।

आधार पर वेरीफाई के बाद मिलेगा खाद

इसके लिए सभी पैक्स, सहकारी समितियों व एजेंसियों को मशीनें दी गई है, जिसके आधार पर वेरीफाई के बाद ही खाद दिया जाएगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा वीरवार को दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान दादरी विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के साथ मंत्री ने 14 में से 10 परिवारवादों का निपटारा किया और बाकी 4 शिकायतों को अगली मीटिंग के लिए पेंडिंग में रखा गया है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

वहीं बाद में मंत्री श्याम सिंह राणा से मीडिया से बात करते हुए कहा कि खाद का दुरुपयोग करने व ब्लैक में बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। अब आधार कार्ड पर किसी को खाद नहीं मिलेगा।

उल्लंघन करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

खाद वितरण में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। खाद वितरण के लिए मशीनों को चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस की हरियाणा में सत्ता नहीं आई तो भूपेंद्र हुड्‌डा को पार्टी में रहने के लिए भाजपा सरकार पर आरोप लगाने पड़ रहे हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

साथ ही कहा कि पोर्टल पर वेरीफाई होते ही सरकार द्वारा किसानों को बाजरा फसल की भावांतर भरपाई जल्द कर दी जाएगी। किसानों का वर्ष 2023 का बकाया फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने बारे कहा कि किसानों संगठनों व कंपनियों के माध्यम से मामला सुलझा लेंगे और किसानों को उनका हक दिलाएंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment