हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में जारी हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रांसफर ड्राइव शेड्यूल, ऐसे करें आवेदन

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 5:16 PM
Follow Us:
Haryana: Assistant Professor Transfer Drive schedule

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रांसफर ड्राइव 2025–26 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग के ACS द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रांसफर आदेश 5 फरवरी 2026 को जारी किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां Haryana News

18 नवंबर–2 दिसंबर: असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे

3 दिसंबर: सभी उम्मीदवारों का डिटेल स्कोर जारी

4–10 दिसंबर: डेटा में सुधार और आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि Haryana News

19–25 जनवरी: इच्छित स्थानों की पहली चॉइस फिलिंग

31 जनवरी–2 फरवरी: बची हुई खाली पोस्ट के लिए दूसरी चॉइस फिलिंग

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मूल्यांकन पैमाना Haryana News

ट्रांसफर नीति के तहत कुल 80 अंकों के आधार पर मूल्यांकन होगा। इसमें शामिल हैं—

आयु

महिला अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त अंक
दिव्यांगता
वैवाहिक स्थिति Haryana News
स्वास्थ्य और सेवा अवधि

ट्रांसफर पॉलिसी के प्वाइंट

विधवा, तलाकशुदा, कानूनी रूप से अलग रह रहीं महिला शिक्षिकाओं, दिव्यांग शिक्षकों, और 22 गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी।

गंभीर बीमारी, पारिवारिक कारणों या विशेष परिस्थितियों में ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के अतिरिक्त भी आवेदन किया जा सकेगा।

ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। Haryana News

मुख्यमंत्री को नीति में संशोधन और बदलाव का विशेषाधिकार रहेगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

ट्रांसफर प्रक्रिया

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन HRMS पोर्टल के माध्यम से होगी।

हर चरण में OTP-आधारित प्रमाणीकरण आवश्यक होगा। Haryana News

पात्रता

यह नीति उन असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों पर लागू होगी जिनके विषय में 80 या उससे अधिक स्वीकृत पद हैं।

सेवा अवधि Haryana News

सामान्य ट्रांसफर ड्राइव हर साल आयोजित की जाएगी।

हर पद पर न्यूनतम 12 महीने और अधिकतम 60 महीने (5 वर्ष) की सेवा अवधि निर्धारित।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment