Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी ने नारनौल की नई अनाज व सब्जी मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शुर सैनी जयंती समारोह में शिरकत की।
उद्घाटन और शिलान्यास किया
मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने आज नारनौल में लगभग 84 करोड़ रुपए लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- हरियाणा सरकार संतों और महापुरुषों के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों को राज्य स्तर पर मना रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नारनौल में विकास कार्यों पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च करेगी, जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर और री-मॉडलिंग, जल भंडारण टैंक का निर्माण, और हुड्डा सेक्टर का विकास शामिल है।
ये काम…
मिली जानकारी के अनुसार, CM ने नारनौल में ITI भवन, राजकीय कॉलेज में टीचिंग ब्लॉक, राजकीय महिला कॉलेज की चारदीवारी और उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की घोषणा की है। इसके अलावा, DHBVN का नया सब-डिवीजन शुरू किया जाएगा और बिजली की पुरानी तारों को बदला जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद नारनौल में पुराने नल को कवर करने का काम भी होगा। सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं। CM ने 13 अनधिकृत कॉलोनियों को जल्द ही स्वीकृत करने की बात कही है।
सैनी सभा को 51 लाख Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल के विकास कार्यों के लिए CM ने अलग से 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। CM सैनी सभा नारनौल को उन्होंने अपने निजी खाते से 51 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा और आरती सिंह राव ने भी 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
उद्घाटन Haryana News
नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपए की लागत से बने 110 आवासों का उद्घाटन।
656.41 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल का शुभारंभ, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
280.25 लाख रुपए की लागत से महिला थाना से गर्ल्स ITI तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल में 234.76 लाख रुपए की लागत से दो नए पार्कों का निर्माण। चितवन वाटिका में 90.41 लाख रुपए की लागत से तैयार पार्क का उद्घाटन। वार्ड नंबर 13 में सती माता मंदिर के पास 71.81 लाख रुपए की लागत से बने पार्क का शुभारंभ।
नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपए की लागत से तीन बे वाले बस स्टैंड का निर्माण।
नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक 116.25 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य। Haryana News
राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपए की लागत से प्रशासनिक खंड का निर्माण।
आजमाबाद मोखूता, मेघोत हाला और कमानियां गांवों में गौशाला भवन का निर्माण।
झूक गांव में जीवीडी भवन का निर्माण। Haryana News
4 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2113.94 लाख रुपए की लागत से फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क के सुधार कार्य का शिलान्यास।
राजकीय कॉलेज अटेली में 442 लाख रुपए की लागत से विज्ञान खंड का निर्माण। Haryana News
रेवाड़ी-नारनौल सड़क के शहरी हिस्से के सुधार कार्य पर 193 लाख रुपए की लागत।
महेंद्रगढ़ के डुलाना गांव में गौशाला भवन परियोजना का शिलान्यास।









