हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में जल्द जारी होगा CET का रिजल्ट, HSSC बना रहा ये योजना

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 2:20 PM
Follow Us:
Haryana: CET results will be released soon

Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में HSSC द्वारा जल्द ही CET- 2025 ग्रुप C का परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभी आयोग ने तिथि तो निर्धारित नहीं की है मगर यह उम्मीद जताई है कि जल्द परिणाम आ सकता है। इसी प्रकार से ग्रुप D की परीक्षा के आयोजन की भी तैयारी चल रही है।

तैयारी में युवा Haryana CET News

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने अभ्यर्थियों से एक बार फिर कहा है कि वह तैयारियों में लगे रहें और किसी के बहकावे में न आएं। कमीशन की तरफ से CET के रिजल्ट के बाद ग्रुप सी की सभी भर्तियों की परीक्षाओं के कलैंडर को भी जारी करने पर विचार किया जा रहा है।

करेक्शन पोर्टल Haryana CET News

मिली जानकारी के अनुसार, CET के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार है। इस परीक्षा में कुल 13 लाख 48 हजार 893 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से कुल 12 लाख 46 हजार 497 ने परीक्षा में भाग लिया था। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को 4 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पिछले महीने आयोग ने करेक्शन पोर्टल खोला था जिसमें उम्मीदवारों को अपने कैटिगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका दिया गया था।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जल्द जारी होगा रिजल्ट Haryana CET News

जानकारी के मुताबिक, 28 अक्तूबर तक रिज़र्व श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था उन्होंने करेक्शन पोर्टल के जरिये त्रुटि दूर कराने के लिए आवेदन किए थे। Haryana CET News

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में आयोग के अध्यक्ष ने एक इंटरव्यू में फिर से दोहराया है कि अभ्यर्थी तैयारी करते रहें। जल्द ही, आयोग परीक्षा का रिजल्ट और भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। ऐसे में इस बार कैलेंडर देखने को मिल सकता है।

Hssc,CET,Haryana staff selection commission,Haryana staff selection commission panchkula,Hssc CET result,Hssc CET result 2025,Hssc CET result news,Hssc CET result latest news,Hssc CET result breaking news,Hssc CET result news today

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment