हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में कंडक्टर के साथ मारपीट, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 2:29 PM
Follow Us:
Haryana: Conductor assaulted in

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना रोडवेज डिपो कंडक्टर के साथ पानीपत पेट्रोल पम्प पर हुई मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने गोहाना रोडवेज कर्मचारियों ने का चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, वहीं आरोप लगाया गया है कि पेट्रोल पंप संचालिका ने मंत्री का फोन करवा कर कंडक्टर से माफी मंगवाने के लिए अधिकारियों से दबाव बनवाया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप संचालिका मंत्री के नजदीकी होने के चलते सस्पेंड होने का भी डर दिखाया गया। जिसके चलते बुधवार को कंडक्टर और ड्राइवर दोबारा पेट्रोल पंप पर जाकर माफी मांगने के लिए गए। जहां पेट्रोल पंप संचालिका ने कमरे में बंद करके कंडक्टर के साथ मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक, वहीं पानीपत के इसराना थाना में पुलिस को शिकायत दी है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। Haryana News

पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गोहाना डिपो की बस मंगलवार को चंडीगढ़ से पानीपत आ रही थी। पानीपत के सिवाह बस स्टेंड से बस ने सवारियों को उतारकर गोहाना के लिए रवाना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत के शुगर मिल के सामने एक पेट्रोल पम्प से पहले महिला यात्री के बच्चे को अचानक बाथरूम की जरूरत पड़ी। महिला ने भी वॉशरूम जाने की बात कही, तो ड्राइवर ने शुगर मिल के सामने बने पेट्रोल पंप पर बस रोक दी। Haryana News

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, उचित व्यवस्था न होने के कारण महिला बिना वॉशरूम गए वापिस आ गई। Haryana News

धमकी

जानकारी के मुताबिक, बच्चे को पास के पार्क के किनारे पर बस के साथ ही बाथरूम करवाया गया, जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालिका ने महिला सवारी, ड्राइवर और कंडक्टर के साथ गाली-गलौज और मंत्री का पेट्रोल पंप होने की धमकी की और कहा कि सस्पेंड करवाती हूं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मामला इतना बढ़ा कि अधिकारियों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा, और अधिकारियों के मंत्री दबाव के चलते अगले दिन माफी मांगने गए कंडक्टर गए, तो उनके साथ मारपीट की गई।

यूनियन… Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मामले को लेकर यूनियन का कहना है कि जब तक पेट्रोल पंप संचालिका महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार, तब तक धरना जारी रहेगा और अगर समय रहते हुए प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो पूरे स्टेट की काल की जाएगी और पूरे प्रदेश भर में कल से चक्का जाम होगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, वही यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि मंत्री का फोन करवा कर सोनीपत रोडवेज के अधिकारी पर दबाव बनाया गया और जिसके चलते ड्राइवर और कंडक्टर को भी दोबारा माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें दोबारा से पानीपत में पेट्रोल पंप पर जाने के लिए कहा गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जहां कंडक्टर को अंदर कमरे में ले जाकर मोबाइल फोन छीना गया और बंधक बनाकर राजेश कंडक्टर को पीट-पीटकर माफी मंगवाई गई। मामले में यूनियन ने कहा है कि जल्द कार्रवाई की जाए।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment