Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है । हरियाणा के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज को अपनी शादी में स्टेज से हवाई फायरिंग करना महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, मेरठ पुलिस ने साहिल और उनकी इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर नवविवाहित पत्नी अनु रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, साहिल और अनु की मंगलवार रात को मेरठ के एक मैरिज पैलेस में शादी हुई। यहां साहिल ने स्टेज पर अनु का हाथ पकड़कर राइफल से 2 बार हवाई फायर किए। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा, वरमाला के दौरान 10-10 के करंसी नोटों की दो गड्डियां अनु के ऊपर से फेरकर उड़ाईं। आज रोहतक में दोनों की रिसेप्शन पार्टी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के SSP विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर साहिल और अनु के खिलाफ सरधना थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, साहिल मूल रूप से रोहतक जिले के सांपला कस्बे के रहने वाले हैं और इस समय रोहतक शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। साहिल किक बॉक्सर हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन हैं। उसने जुलाई-2025 में छत्तीसगढ़ में हुई नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, साहिल की पत्नी और दो बार की ओलंपियन अनु ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अनु कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।









