हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी हफ्ते से दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर चलेंगी नई बसें, जानें पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 6:36 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार से बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, रोडवेज को बीएस-6 मॉडल की मिली 20 नई बसें जल्द लंबे रूटों पर दौड़ाई जाएंगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए इन बसों को इसी सप्ताह से विभिन्न रूटों पर शुरू किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि इन सभी बसों में फास्टैग लगाया जा चुका है, ताकि टोल प्लाजा पर बसों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ इन बसों पर नंबर प्लेट भी लगाया जा चुका है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इसके साथ ही बीमा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, बसों को तुरंत रूटों पर उतारा जाएगा। नई बीएस-6 बसों को दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, सिरसा, अजमेर और बीकानेर जैसे प्रमुख लंबी दूरी वाले रूटों पर चलाने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि बीएस-6 मॉडल की कमी के कारण रोडवेज को रोज 4-5 फेरे मिस करने पड़ रहे थे। दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन बंद होने से पुरानी बसों को हिसार से दिल्ली रूट पर भेजना संभव नहीं था। इसी वजह से लंबे रूटों पर यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले डिपो की 29 बसें कंडम घोषित होने के बाद स्थिति और भी मुश्किल हो गई थी। ग्रामीण रूटों पर भी बसों का टोटा हो गया था, लेकिन अब 20 नई बसों के आने से रोडवेज की क्षमता बढ़ गई है। यात्रियों को नियमित और समय पर बसें मिलेंगी और रूटों पर आवागमन सुचारू होगा। बीएस – 6 मॉडल की ये नई बसें तकनीकी रूप से पहले से अधिक सुरक्षित मानी जा रही हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि नई बसों के आने से यात्रियों का सफर और अधिक आरामदायक होगा। फिलहाल, हिसार डिपो में 225 बसें संचालित हो रही हैं। नई 20 बसों के शामिल होने के बाद कुल संख्या 245 हो जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment