Haryana: हरियाणा में सरकार कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने दो विभागों के कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है। जानकारी के मुताबिक, बागवानी और मत्स्य पालन दोनों विभागों के कर्मचारियों को व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) स्कीम में शामिल कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत हरियाणा सरकार के रेगुलर कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, ये व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) 1 नवंबर 2023 को सफलतापूर्वक शुरू की गई। इसको लेकर सभी जिलों के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए गए हैं। Haryana News
देखें नोटिफिकेशन की कॉपी…

नोटिफिकेशन में क्या कहा गया
जानकारी के मुताबिक, नोटिफिकेशन में सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि सूचित किया जाता है कि, DGHS के पैनल में शामिल 447 अस्पतालों को पहले ही HEM 2.0 पोर्टल पर शामिल किया जा चुका है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अतिरिक्त, DG कार्यालय के पैनल में शामिल शेष अस्पतालों को निर्देश दिया जाता है कि वे HEM पोर्टल (https://hospitals.pmjay.gov.in) पर पैनल प्रकार टैब में “योजना विकल्प CCHFE” चुनकर पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन भेजें। Haryana News
शामिल
नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, HEM पोर्टल पर प्राप्त अस्पताल आवेदन के पैनल में शामिल होने का एकमात्र मानदंड DG कार्यालय के साथ उसका पैनल होना है और एसएचए किसी भी अस्पताल को कैशलेस योजना के अंतर्गत अलग से पैनल में शामिल नहीं करेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आपके कार्यालय के पैनल में शामिल शेष अस्पतालों के आवेदन HEM पोर्टल पर जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लाभार्थी (कर्मचारी/पेंशनभोगी/आश्रित) योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जनों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र लाभार्थियों का उक्त योजना के अंतर्गत उपचार हो।









