Haryana News: हरियाणा के एनसीआर के जिलों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद प्राइमरी स्कूलों की पढ़ाई के मोड में बदलाव हो सकेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से एनसीआर के जिलों के डीसी को पत्र जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-3 के अनुसार गंभीर प्लस वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण कक्षा 5 तक के लिए भौतिक कक्षाएं बंद करने को लेकर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। संबंधित उपायुक्त एनसीआर क्षेत्र में गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक के स्तर को देखते हुए मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे। इस आकलन के आधार पर वे सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए भौतिक कक्षाएं बंद कर सकते हैं।
वहीं छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन/हाइब्रिड मोड (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) में कक्षाएं संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सकते हैं। वायु गुणवत्ता में सुधार होने तक मूल्यांकन में एक्यूआई स्तर अलग- अलग होता है।
बता दें कि एनसीआर में हरियाणा के 14 जिले आते हैं। इन जिलों में सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल है।
हरियाणा में 18 नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम
IMD की मानें, तो हरियाणा में रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। नारनौल में सबसे कम 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यहां तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। जबकि, मेवात में पारा 15.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाव का कहना है कि हरियाणा में 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिम से हल्की से मध्य गति की हवाएं चलने की संभावना है।









