Haryana Group C Vacancy: हरियाणा के युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। ग्रुप-सी के लिए सीईटी होने के बाद भले ही अभी रिजल्ट घोषित नहीं किया, लेकिन सरकार की ओर से भर्ती की तैयारी कर ली गई है।
दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभाग को इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि अग्निवीरों के पदों को छोड़कर, ग्रुप-सी पदों की नई और वापस ली गई मांगों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर 15 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
मुख्य सचिव ने यह पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को किया है।
26 और 27 जुलाई को हुआ था सीईटी का एग्जाम
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप -सी पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन 26 और 27 जुलाई को किया गया था। हालाँकि, अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीदवार जताई जा रही है कि जल्द ही सीईटी का रिजल्ट जारी किया जाएगा।










