Haryana: हरियाणा में आईएएस अधिकारी पंकज को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में पानीपत में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और नगर निगम पानीपत के आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
उन्हें अब अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब वे करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के साथ-साथ जिला परिषद करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी दायित्व निभाएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।









