Haryana IPS Promotion: हरियाणा में 2011 बैच के IPS ऑफिसर्स को तुरंत प्रभाव से सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस के रैंक से डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस के रैंक पर पे मैट्रिक्स के लेवल-13A में प्रमोट किया है।
दरअसल, हरियाणा सरकार ने पांच IPS अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। राज्य के गृह विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के हिसाब से 2011 बैच के IPS अधिकारियों को प्रमोट कर उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है।
इन IPS अधिकारियों को किया गया प्रमोट
IPS मनीषा चौधरी, (HY:2011)
अभिषेक जोरवाल, IPS (HY:2011)
राजेंद्र कुमार मीणा, IPS (HY:2011)
मनबीर सिंह, IPS (HY:2011)
वीरेंद्र विज, IPS (HY:2011)










