Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार को हरियाणा के सिरसा जिले में ACB टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विवेक को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी से टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में विभाग भी अपनी अलग कार्रवाई करेगा। हो सकता है कि इंस्पेक्टर विवेक को सस्पेंड कर दिया जाए। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव तरकांवाली में की है। जहां पर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विवेक को गांव तरकांवाली के एक डिपो होल्डर से यह रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि डिपो होल्डर से काम करवाने को रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत ACB के पास पहुंच गई। अभी ACB की टीम इंस्पेक्टर विवेक, डिपो होल्डर व अन्य को उसी टाइल फैक्ट्री में पूछताछ करने में जुटी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ACB Sirsa टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में की गई। Sirsa ACB द्वारा रिश्वतखोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मांगी थी रिश्वत Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों की मानें तो इंस्पेक्टर विवेक तरकांवाली गांव में 18 नवंबर को राशन डिपो का निरीक्षण करने के लिए आया था। विवेक की ड्यूटी के Sirsa के खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में हैं। राशन डिपो में जो कमियां थी, उनकी रिपोर्ट बनानी थी। इसी एवज में विवेक ने डिपो होल्डर से पांच हजार रुपए रिश्वत मांगी। इस पर उसने कहा कि रिपोर्ट आपके पक्ष में बना दूंगा, नहीं तो देख लेना। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यह काम पूरा होने के बाद इंस्पेक्टर विवेक ने डिपो होल्डर को फोन किया और पैसे मांगे। ऐसे में डिपो होल्डर ने कहा कि गांव में सहारण इंटरलॉक टाइल फैक्ट्री है। वहां से पैसे ले लेना। इंस्पेक्टर विवेक वहां पहुंचा और 5 हजार रुपए ले लिए। तभी ACB की टीम आ पहुंची और फिंगर प्रिंट का मिलान कर लिया और उसे पकड़ लिया।
भर्ती की नियुक्ति Haryana News
विभाग के अनुसार, रिश्वत केस में फंसे विवेक ने करीब 8 माह पहले ही न्यू ज्वाइन थी और विवेक की यह पहली पोस्टिंग है। जानकारी के मुताबिक, शुरूआती ज्वाइनिंग में ही रिश्वत केस में पकड़े गए। ऐसे में सवाल उठता है कि आते ही रिश्वत कैसे मांगी गई, इसके पीछे के कारण क्या है। मिली जानकारी के अनुसार, इसका पता ACB पूछताछ में लगाएगी।
शिकायत पर कार्रवाई : इंचार्ज Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ACB टीम इंचार्ज सत्यवान शर्मा ने बताया कि खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर के डिपो होल्डर से रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर आज बुधवार सुबह ही कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर विवेक को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। अभी उससे पूछताछ जारी है।
हेडक्वार्टर को भेजेंगे : DFSO
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में DFSC मुकेश पंघाल का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। इस बारे में हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले हमारे पास ऐसी कोई रिपोर्ट या सूचना नहीं थी। अगर ACB की ओर से कोई FIR या रिपोर्ट आएगी तो उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।









