हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा की सैनी सरकार का बड़ा फैसला, अब इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 3:00 AM
Follow Us:
_Haryana's Saini government's big decision, now there will be direct recruitment on these posts

Haryana: हरियाणा की सैनी सरकार 160 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) की सीधी भर्ती करने जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। हालांकि, अब इस भर्ती को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल हरियाणा सिविल सर्विसेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री समेत सभी आला अधिकारियों को इस सीधी भर्ती को रोकने का आग्रह किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो डॉक्टर हड़ताल पर उतरेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में SMO के 644 पद हैं। जिनमें से 219 खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई विभागीय बैठक में डॉक्टरों के खाली पदों को लेकर मुद्दा उठा था और इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए थे और 160 एसएमओ के पदों पर भर्ती को लेकर सहमति भी बनी थी। अब इन पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

नियमों में संशोधन पर बनी थी सहमति

खबरों की मानें, तो मेडिकल हरियाणा सिविल सर्विसेज एसोसिएशन का कहना है साल 2012 के बाद से SMO के पद पर सीधी भर्ती नहीं हुई है। साल 2024 में जब अपनी कई मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए थे तो राज्य के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि आगे से SMO की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी और सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा। लेकिन, इस संशोधन को लागू नहीं किया गया। अब बैठक में SMO की सीधी भर्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार के इस फैसले से डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। इस बारे में सरकार जल्द ही निर्णय ले।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment