Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार मत्स्य क्षेत्र में दूसरे से पहले स्थान पर लाने की योजना पर काम कर रही है। किसानों की इस क्षेत्र में आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 25 मत्स्य कोल्ड स्टोर स्थापित किए गए हैं। अभी भी 18 पर कार्य कराने की प्रक्रिया जारी है और 10 कोल्ड स्टोर की स्थापना के लिए अनुदान दिया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के भिवानी के गांव गरवा में 24.5 एकड भूमि पर झींगा व मछली उत्पादन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्ठता केंद्र 98.90 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए निविदाएं मांगी जा चुकी हैं।
खबरों की मानें, तो कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य कोल्ड स्टोर चेन बनाई जा रही है ताकि मत्स्य पालक किसानों को इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें। इस वित्तीय वर्ष में 13 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है और केंद्र सरकार से आवंटित बजट के अलावा भी 20 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है।
मत्स्य किसानों को अपने तालाबों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए अनुदान के 45 लाख रुपये दिए गए हैं।जहां अनुदान लंबित है। वहां पर तत्काल रकम जारी करने को कहा गया है।
प्रदेश में मछली पालन को लेकर आगामी योजनाओं पर मंथन करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार में मत्स्य मंडी बनाने की योजना है।
मत्स्य पालकों को इसका बड़ा लाभ होगा। प्रदेश में किसी एक स्थान पर झींगा प्रोसेसिंग यूनिट का प्रोजेक्ट लगाने की योजना है। किसानों को मत्स्य बीज उच्च गुणवता का दिलाने के लिए 15 सरकारी बीज केंद्र संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि झींगा और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय प्रायोजित स्कीम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला सिरसा में खारे पानी की जलकृषि विकास परियोजना स्थापित करने के लिए गांव पोहरका में 25 एकड़ भूमि भी चिह्नित की गई है है।









