Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान करीब 300 किलो आरडीएक्स बरामद किया है। इसके साथ ही एक-47 और कारतूस भी मिले हैं।जम्मू एंड कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर पार छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के रहने वाले एक डॉक्टर को अरेस्ट किया था। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराए पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा है।
खबरों की मानें, तो कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील ने फरीदाबाद में किराए पर कमरा लिया हुआ था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। लेकिन, उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया हुआ था।
खबरों की मानें, तो पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, एके 47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकल रखा हुआ था।
3 महीने पहले किराये पर लिया था कमरा
बताया जा रहा है कि डॉक्टर शकील ने 3 महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया हुआ था। रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है।









