Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, बल्लभगढ़ शहर की पूर्वी चावला कॉलोनी की करीब दर्जन भर से ज्यादा गलियों में अब आरएमसी की सड़कें बनेंगी। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी। अब तक इन गलियों में सड़क तारकोल की बनी हुई हैं।
कालोनियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह सड़कें करीब 20 साल पहले बनी थीं जो अब पूरी तरह जर्जर हालत में हो चुकी हैं। वहीं फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपये का बजट रखते हुए टेंडर लगाया है। इन सड़कों के बनने की सूचना से ही लोगों में काफी खुशी और राहत का माहौल है।
क्या बोले पार्षद
खबरों की मानें, तो पार्षद महेश गोयल का कहना है कि पूर्वी चावला कॉलोनी की करीब दर्जन पर गलियां है। इन कालोनियों में सैकड़ों परिवार रहते हैं जो काफी समय से टूटी सड़कों से काफी परेशान थे। अब ये सभी सड़कें आरएमसी की बनाई जाएंगी और उसके बाद लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी।









