Haryana News: हरियाणा में एसीबी गुरूग्राम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसीबी ने रोहित सुहाग को अरेस्ट किया है। वह चुनाव तहसीलदार के पद पर तैनात है।
बताया जा रहा है कि रोहित सुहाग को एसीबी ने चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम से 2,00,000 (दो लाख रूपये) नकद रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही रोहित सुहाग के सहायक सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सौरभ फ़रार है।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह ट्रांसपोर्ट को कार्य करता है। साल 2024 के विधानसभा चुनाव हरियाणा में उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा उसकी गाड़ियां ली थी। उसे सरकार द्वारा तय दर अनुसार भुगतान करना था। भुगतान बिल उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया। पुलिस विभाग गुरूग्राम से बिलो की अदायगी करवाने के लिए चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम से अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता है। इस सम्बन्ध में वह रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय पर मिला। इस पर उन्होंने कहा कि आपको अपने बिलो के भुगतान के लिए अनापति प्रमाण लेने के लिए 3,50,000/-रूपये नकद रिश्वत देनी होगी। इस पर उसके द्वारा बार -बार अनुरोध करने पर आरोपियों द्वारा 2,00,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना एसीबी हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 पर फ़ोन कर दे।









