हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, मिली 2800 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत, जानें कौन-कौन से काम होंगे

By Sahab Ram
On: November 10, 2025 5:43 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगला एंक्लेव पार्ट-दो में 13 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से होने वाली सीवर लाइन, पानी की लाइन, नाले और आरएमसी रोड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उन्होंने 1.17 करोड़ के कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा दिल्ली एयरपोर्ट को गुड़गांव, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली नई रेपिड मेट्रो परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का कार्य वर्ष 2026 में प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के तहत मेट्रो लाइन फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक और आगे सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। जबकि दूसरी दिशा में गुड़गांव से होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट को जोड़ेगी। इसके साथ बल्लभगढ़ से पलवल तक नई मेट्रो विस्तारपरियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

2800 करोड़ से अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइन

कृष्णपाल गुर्जर ने आगे कहा कि उन्होंने कहा 2800 करोड़ की लागत से दो सालों में पूरे शहर की बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड कर देंगे। इससे आंधी-तूफान और बरसात के दौरान बिजली बाधित नहीं होगी और सड़कों से पोल भी हट जाएंगे।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment