Haryana News: हरियाणा में शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, स्कूलों के निलंबित और चार्जशीट वाले सभी प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी), सीएंडवी शिक्षकों और मौलिक मुख्याध्यापकों का डाटा तुरंत एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
खबरों की मानें, तो निदेशालय ने चेतावनी दी है कि 14 नवंबर तक रिपोर्ट न भेजने को गंभीर लापरवाही माना जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। हाल ही में कई जिलों से निलंबित या अनुशासनात्मक कार्रवाई वाले शिक्षकों का डाटा अपूर्ण पाया गया था। निदेशालय अब सभी ऐसे मामलों का राज्यस्तरीय समेकित रिकॉर्ड तैयार कर रहा है ताकि लंबित मामलों की स्थिति स्पष्ट हो सके और आगे की कार्रवाई तय की जा सके।









