हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं को मिल रहा 5 लाख रुपये तक का लोन, सीएम सैनी ने बताया प्रदेश में कैसे काम कर रहे सहकारी बैंक ?

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 5:37 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में आयोजित 72वें सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई दी।

सीएम सैनी ने कहा कि सहकार की भावना हरियाणा की विकास यात्रा की रीढ़ है और इस वर्ष को सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

3 लाख से ज्यादा किसानों को किए  क्रेडिट कार्ड

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 3 लाख से अधिक किसानों को सहकारी बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। समय पर अदायगी करने वाले किसानों से सहकारी समितियां फसली लोन पर कोई ब्याज नहीं लेतीं। अब तक 5,31,652 किसानों को 1223 करोड़ रुपये की ब्याज राहत प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज भी देश में सबसे अधिक गन्ना भाव 415 प्रति क्विंटल दे रहा है। महिला सशक्तिकरण में सहकारिता की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि महिला सहकारी समितियों को 5 लाख रुपये तक के लोन बिना सिक्योरिटी उपलब्ध हैं और प्रदेश की 60,513 स्वयं सहायता समूह उल्लेखनीय काम कर रहे हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment