हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Open School Exam: हरियाणा में ओपन स्कूल एग्जाम के लिए 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, इस दिन के बाद लगेगी लेट फीस

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 7:57 PM
Follow Us:

Haryana Open School Exam : हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फरवरी/मार्च-2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा (Haryana Open School Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षार्थी 24 नवंबर 2025 से बोर्ड की वेबसाइट व्ब्ल्यू.बसेह.आर्ग.इन पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह आवेदन सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपियर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार और पूर्ण विषय अंक सुधार जैसी सभी कैटेगरी के लिए किया जाएगा ।

कितनी देनी होगी एग्जाम फीस

बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार और उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सेकेंडरी (10वीं) रि-अपीयर/आंशिक और पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए 1150 रुपए देने होंगे और सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय कैटेगरी के एग्जाम के लिए 1250 रुपए की फीस अदा करनी होगी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (12 वीं) रि-अपीयर/ आंशिक और पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए 1200 रुपए एवं सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय कैटेगरी की परीक्षा के लिए 1300 रुपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

2 दिसंबर के बाद देनी होगी लेट फीस

परीक्षार्थी बिना किसी लेट फीस के 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। प्रायोगिक विषय/विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपए एक्सट्रा फीस देनी होगी। जो परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर पाते हैं, वे परीक्षार्थी 100 रुपए लेट फीस समेत 3 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 300 रुपये की लेट फीस के साथ 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 1000 रुपए लेट फीस सहित 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

आखिरी तारीख के बाद नहीं लिया जाएगा आवेदन

बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सभी दिशा- निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हैं। परीक्षार्थी सभी दिशा-निर्देशों को पूर्ण रूप से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। आखिरी तारीख के बाद किसी भी आवेदन को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment