हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, अब मिलेगी ये खास सुविधा

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 8:36 AM
Follow Us:
Haryana Paperless Land Registry

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में निरंतर सुधार चल रहा है, ताकि लोगों को तहसीलों में रजिस्ट्रेशन करवाते समय परेशानी ना हो।

जानकारी के मुताबिक, इसी कड़ी में अब पोर्टल पर रिवर्ट विद ऑब्जेक्शन में त्रुटिपूर्ण दस्तावेज वापस करने के लिए निर्धारित 5 दिन का समय जल्द ही कम किया जाएगा, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी आयेगी। Paperless Land Registry

दस्तावेज

मिली जानकारी के अनुसार, वित्तायुक्त राजस्व डाॅ। सुमिता मिश्रा ने वीरवार को उपायुक्तों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति और क्षेत्र- स्तरीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि इन सुधारों के बाद सभी भरे हुए दस्तावेज डिलीट होने से पहले 72 घंटों के लिए स्वचालित रूप से सुरक्षित हो जाएंगे। वहीं, रजिस्ट्रेशन चार्ज पूरी प्रक्रिया के दौरान लागू रहेगा। Paperless Land Registry

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्तों द्वारा उठाई गई समस्याओं का तकनीकी टीम द्वारा तत्काल समाधान किया जा रहा है। प्रत्येक तहसील में समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित कर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो ऑनलाइन रजिस्ट्री के दौरान आमजन की मदद करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा राज्यस्तरीय हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा। Paperless Land Registry

सुधार

मिली जानकारी के अनुसार, डाॅ। सुमिता मिश्रा ने बताया कि उपायुक्तों को तहसील कर्मचारियों, उप- पंजीयकों और डीड लेखकों के लिए नियमित रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई प्रणाली जीपीए मामलों में उपस्थिति को स्वचालित रूप से दर्ज करती है और एक ही लेनदेन में कई पक्षों का समर्थन करती है। Paperless Land Registry

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि NOC नंबर अब स्वचालित रूप से दस्तावेजों पर दिखाई देंगे। नियम व शर्तें दस हजार शब्दों तक विस्तृत हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की सुविधा के लिए एक ब्लाक खसरा पृष्ठ भी शुरू किया गया है। आपत्तियों के समय किसी भी भौतिक दस्तावेज की मांग नहीं की जायेगी।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment