Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज 25 नवंबर को 15वीं बार PM नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र में यह उनका छठा दौरा होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, PM दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। सबसे पहले, वे ज्योतिसर में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान, वे गुरु को समर्पित एक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद PM ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण और पंचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आखिर में PM इंटरनेशल गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे। PM करीब ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रुकेंगे।
अयोध्या से कुरुक्षेत्र Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी अयोध्या से विशेष विमान में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन आएंगे। यहां से PM हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। उनके साथ UP के CM योगी के आने की भी संभावना है। वापसी में वह सड़क मार्ग से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और यहां विमान से दिल्ली जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, PM मोदी के आगमन को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर 3 लेयर की सुरक्षा रहेगी। बाहरी लेयर में सुरक्षा के लिए 12 SP, 36 DSP और 5 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए हैं।
155 एकड़ में पंडाल Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम के लिए 155 एकड़ में अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। सोमवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य पंडाल को 25 एकड़ में बनाया गया है। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान होंगे।
जानकारी के मुताबिक, मंच के एक तरफ 350 बच्चियां कीर्तन करेंगी, जबकि दूसरी तरफ PM मोदी और अन्य नेता बैठेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुख्य पंडाल में बैठने के लिए कुर्सी नहीं होगी। सब नीचे जमीन पर ही बैठेंगे और गुरु ग्रंथ साहिब मंच से करीब ढाई फुट ऊपर विराजमान रहेंगे।
लंगर हॉल बनाए Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य पंडाल के पास ही 2 जोड़ा घर स्थापित किए गए हैं। संगत को जोड़ा घर में ही अपने जोड़े (जूते-चप्पल) जमा करवाने होंगे। उसके बाद ही उनको मुख्य पंडाल में एंट्री मिलेगी। हर जोड़ा घर की क्षमता 5-5 हजार जोड़े रखने की बनाई गई है। यहां 2 टेंम्परेरी लंगर हॉल भी बनाए गए हैं। इसमें सुबह से शाम तक लंगर चलेगा। PM मोदी और अन्य नेता इस हॉल में गुरु का लंगर चखेंगे। लंगर हॉल तकरीबन 10-10 एकड़ में बनाया गया है।
पार्किंग Haryana News
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में आने वाली संगत के लिए 20 एकड़ से ज्यादा में पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा VIP और VVIP पार्किंग अलग से होगी। कार्यक्रम स्थल पर एंट्री करने के लिए 20 गेट बनाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यहां पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पंडाल के अंदर एंट्री मिलेगी। मुख्य पंडाल के पास ही गुरुओं और सिख इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
पाबंदी Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, PM के कुरुक्षेत्र आगमन के दौरान कुरुक्षेत्र शहर में किसी भी प्रकार के ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। अगर कोई ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। PM मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर ज्योतिसर से थर्ड गेट तक के रास्ते को सील किया गया है। जानकारी के मुताबिक, PM के रहते इस रास्ते को आमजन के लिए पूरी तरह बंद रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली-चंडीगढ़ NH-44 (जीटी रोड) से ब्रह्मसरोवर तक KDB रोड पर भी आमजन की एंट्री नहीं होगी।
एंट्री भी बंद Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग को भी कुछ देर के लिए बंद किया जाएगा। PM मोदी यहां संध्याकालीन आरती करेंगे। इस दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में आमजन की एंट्री नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार, आमजन के लिए ब्रह्मसरोवर का मुख्य रास्ता भी बंद ही रहेगा। इस तरफ किसी को भी मूवमेंट करने की इजाजत नहीं होगी।









