Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया है। यह एनकाउंटर खरखौदा में पिता- पुत्र डबल मर्डर मामले में फरार चल रहा एक आरोपी का किया है। जिसके चलते आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल, घायल बदमाश को खानपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, खरखौदा के गोपालपुर IMT रोड पर पुलिस को दो बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पकड़े गए बदमाश को लगी छह गोलियां
बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शुभम को करीब 6 गोलियां लगी है। उसके पेट, छाती और पैर में गोलियां लगी है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में घूम रहे है।
क्या है मामला
बता दें कि, 24 अक्टूबर 2025 को खरखौदा में पिता धर्मवीर और बेटे मोहित की गोली मारकर हत्या तक दी गई थी। इस डबल मर्डर के मामले में पकड़ा गया बदमाश शुभम आरोपी रहा है।









