Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार के हांसी में रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी मिली है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके यह धमकी दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन करने वाले की लोकेशन सोनीपत क्षेत्र की है, जबकि जिस आईडी पर नंबर रजिस्टर्ड है, वह बरवाला इलाके का है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हांसी SP अमित यशवर्धन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। अभी यह स्पष्ट किया जा रहा है कि धमकी किस KFC रेस्टोरेंट को लेकर दी गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यह भी संभव है कि किसी ने मजाक में फोन किया हो, लेकिन पुलिस किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं ले रही है। पूरी सावधानी बरती जा रही है।

साइबर सेल को एक्टिव
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीमों को सतर्क कर संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल भी कॉल के तकनीकी विश्लेषण में जुट गई है, ताकि आरोपी की सही लोकेशन और पहचान की पुष्टि की जा सके। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।









