Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना में रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडेक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो सवार एक फैमिली द्वारा सवारियों से भरी बस रुकवाकर मारपीट की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बारे में पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ड्राइवर व कंडेक्टर नारनौल डिपो में लगे हुए हैं। ड्राइवर महेश कुमार ने बताया कि रविवार, 23 नवंबर 2025 को कनीना मंडी गेट के पास साइड न देने पर बोलेरो सवार परिवार के सदस्यों ने बस रुकवाकर उन्हें बस से खींचकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान बीच-बचाव करने आए बस कंडक्टर महेश कुमार को भी चोटें आईं। जिस समय घटना हुई उस समय बस में करीब 20 सवारियां थी।
घटनाक्रम Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर महेश कुमार के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे नारनौल डिपो की बस (नंबर HR66GV 7754) नारनौल से कनीना जा रही थी। ड्राइवर के अनुसार, जब बस कनीना मंडी गेट के नजदीक पहुंची, तो एक बोलेरो ड्राइवर ने उनकी बस के आगे गाड़ी लगा दी। बोलेरो में से ड्राइवर समेत एक महिला सहित तीन लोग उतरे।
मारपीट Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के अनुसार एक नौजवान लड़के ने ड्राइवर की खिड़की से उसका गला पकड़ा और थप्पड़ मारे। इसके बाद उस लड़के ने बस में चढ़कर उन्हें सवारियों वाली अगली खिड़की से नीचे खींच लिया। नीचे उतरते ही महिला और अन्य व्यक्ति ने भी ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब कंडक्टर महेश कुमार उन्हें छुड़ाने के लिए नीचे आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
कनीना के रहने वाले
जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने कहा आस-पास खड़े लोगों ने आरोपियों की पहचान रोहित, दामोदर और बिमला देवी निवासी कनीना के रूप में बताई। आरोपियों ने फोन करके 5-7 और लोगों को बुला लिया और ड्राइवर को आगे साइड न देने पर जान से मारने की धमकी दी। Haryana News
पुलिस पहुंची
मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस के कहने पर ड्राइवर बस को कनीना बस स्टैंड ले गए और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कनीना पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक्सरे के लिए सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। Haryana News
बाधा डाली
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ड्राइवर महेश कुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है और उनके तथा कंडक्टर के साथ मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









