हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 2:10 PM
Follow Us:
Haryana: School timings changed

Haryana: हरियाणा में स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी 15 नवंबर से हरियाणा में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव होगा। जानकारी के मुताबिक, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे लगेंगे। जबकि छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल का समय था। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आदेशों में साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी स्कूल इन आदेशों को मानने में कोताही बरतेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मौसम बदलने के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है। Haryana News

शिक्षा विभाग का आदेश…

Haryana: School timings changed

स्कूलों में क्या स्थिति रहेगी…

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से 15 नवंबर से स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया गया है। वहीं, डबल शिफ्ट स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। पहले सुबह 7 बजे से 12:30 बजे तक का समय रहता था। इसके बाद दूसरी शिफ्ट 12:40 बजे पर कक्षाएं लगेगी। वहीं छुट्‌टी शाम को 5:15 बजे होगी। Haryana News

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक, नारनौल में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि 15 नवंबर से सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। निदेशालय स्कूल शिक्षा के आदेशों की अनुपालना में सूचित किया जाता है कि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। सभी विद्यालयों को उक्त आदेशों की पालना करनी होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पत्र में लिखा है कि यदि किसी अभिभावक व विद्यार्थी से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है अथवा औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी स्कूल उक्त आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित स्कूल का मामला उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। जिसके परिणाम स्वरूप विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई के लिए विद्यालय का मुखिया जिम्मेवार होगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment