हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में जारी होगा सरकारी भर्तियों के लिए कैलेंडर, देखें पूरी जानकारी

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 3:01 PM
Follow Us:
Haryana: Calendar for government recruitment

Haryana: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में 1 साल के कार्यकाल में करीबन 44 हजार भर्तियां कर चुका HSSC अब साल भर में होने वाली भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाएगा। इसमें विभाग के अनुसार भर्तियों की पूरी जानकारी शामिल होगी।

जानकारी के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल भी शामिल करने की कोशिश की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह की देख रेख में वार्षिक कैलेंडर तैयार करने पर काम किया जा रहा है। Haryana News

वार्षिक कैलेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव की तरफ से इस बारे में कई बैठकें ली जा चुकी हैं और कुछ बैठकें होनी शेष हैं, जिसके बाद वार्षिक कैलेंडर जारी होगा। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किए जाने की तरफ इशारा किया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सरकारी विभागों में प्रत्येक वर्ष भर्तियों के लिए सीमा भी निर्धारित की जाने वाली है। सभी सरकारी विभागों से खाली पदों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

राहत भरा कदम Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यह पहला मौका होगा, जब सरकार साल के शुरू में ही प्रदेश के युवाओं को बता देगी कि इस साल में किस सरकारी विभाग में किन-किन पदों पर कुल कितनी भर्तियां की जाएंगी। यह कदम युवाओं के लिए भी काफी मददगार होगा। कैलेंडर जारी होने के बाद सभी युवा इसके अनुसार अपनी तैयारी कर पाएंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने चुनाव से पहले इस दिशा में काम करने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई थी, जिसे अब पूरा किया जाने वाला है। HSSC की विभिन्न भर्तियों को लेकर कोर्ट में चल रहे केस पर चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने जब कार्यभार संभाला था, तब आयोग की भर्तियों से संबंधित 3300 केस अदालतों में विचाराधीन थे।

44 हज़ार भर्तियां Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इन केसों की मजबूत पैरवी अदालतों में की गई है। जिसके बाद लगभग 600 केसों का निस्तारण कराया जा चुका है। अभी 2700 केस अदालतों में विचाराधीन हैं। इन केस की अदालतों में सरकार और आयोग की तरफ से तथ्यात्मक पैरवी की जा रही है। हिम्मत सिंह के अनुसार पिछले एक साल में HSSC के जरिये 44 हजार भर्तियां की जा चुकी हैं।

प्रयास Haryana News

जानकारी के मुताबिक, भर्तियों की गति बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों को इस बात के लिए तैयार किया गया है कि वह नियमित रूप से आयोग के पास अपनी डिमांड भेजें और आयोग हर साल के अनुसार भर्तियों का शेडयूल जारी कर पाये। Haryana News

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में CET के सफल आयोजन के बाद अब HSSC की तरफ से कोशिश की जा रही है कि हर साल CET की परीक्षा का आयोजन किया जाए।

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment