हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इन पुलिस कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, DGP ने दिए ये सख्त निर्देश

By Sahab Ram
On: November 25, 2025 1:55 PM
Follow Us:
Haryana: Strict action will be taken against

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा से प्रदेश में निजी वाहनों में पुलिस की कैप या पुलिस स्टिकर लगाकर रौब जमाने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। Haryana News

DGP के अनुसार, कई लोग अपने वाहन के डैशबोर्ड पर पुलिस कैप रखकर खुद को पुलिस अधिकारी दिखाने की कोशिश करते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक चेकिंग प्रभावित होती है, बल्कि अपराधी भी कभी-कभी पहचान छुपाने और जांच से बचने के लिए इस तरीके का उपयोग करते हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी अक्सर ऐसे वाहनों को यह सोचकर रोकते नहीं कि उनमें पुलिस विभाग का कोई अधिकारी बैठा है। Haryana News

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी भी आम वर्दी के बिना निजी वाहन से यात्रा करते समय कार में पुलिस कैप रखे पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी समान कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, DGP ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि यदि किसी नागरिक द्वारा ऐसा वाहन दिखाई देने की फोटो भेजी जाती है, तो संबंधित क्षेत्र के ट्रैफिक इंचार्ज पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि चेकिंग के दौरान किसी आम व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment