हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में इन सभी शहरों की सड़कें बनेगी शानदार, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

By Sahab Ram
On: November 17, 2025 11:32 AM
Follow Us:
Haryana: The roads of all these cities will be made excellent

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के नौ शहरों की सड़कों को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार की बजट में घोषणा पर काम शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 9 शहरों की सड़कों पर लोगों के पैदल आवागमन के लिए अनुकूल रास्ते बनाए जाएंगे। इन सड़कों में यदि कोई तकनीकी खामी है तो उन्हें भी दूर किया जाएगा। बजट में घोषणा के अनुसार काम के लिए 31 अक्तूबर तक सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे जबकि योजना का अप्रैल 2026 तक कार्य पूरा कराना है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने बजट सत्र के दाैरान निर्णय लिया था कि शहरों की सड़कों को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। बजट की घोषणा के अनुसार प्रथम चरण में राइट आफ वे (आरओडब्ल्यू) के लिए झज्जर के बहादुरगढ़, कैथल के कलायत व राजाैड़ और करनाल के नीलोखेड़ी व तरावड़ी, पंचकूला, सोनीपत का गोहाना, यमुनानगर के रादाैर को चुना गया है। Haryana News

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की योजना है कि अगले चरण में प्रदेश के निकाय क्षेत्रों में गुरुग्राम और फरीदाबाद में 100-100 KM सड़कों को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। दूसरे सभी नगर निगमों में 50-50 KM, नगर परिषदों में 10-10 KM और नगर पालिकाओं में 5-5 KM सड़कों को योजना में शामिल किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस तरह से पहले चरण में 1000 KM राइट आफ वे विकसित किए जाएंगे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि जो भी बजट में घोषणा हैं उन पर पूरी गंभीरता से काम कराया जा रहा है। Haryana News

मिलेगा नया रूप

जानकारी के मुताबिक, बजट में घोषणा की बात करें तो शहरों में जो पुराने क्षेत्र बेतरतीब ढंग से बसे हुए हैं उनके दोबारा से विकास की योजना है। राज्य सरकार की माैजूदा सड़क अवसंरचना को मानकों के अनुरूप उन्नत करने की योजना पर काम होगा। संबंधित निकाय इस योजना पर काम कराएंगे और सरकार अपनी घोषणा के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय के माध्यम से बजट उपलब्ध कराएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, योजना की सबसे खास बात यह है कि संबंधित शहरों में 1-1 सड़क को आकर्षक रूप दिया जाएगा। सड़कों पर पैदल चलने के लिए फुटपाथ, सड़क पर डेकोरेटेड स्ट्रीट लाइट लगेंगी। सड़क के किनारे बने भवनों या प्रतिष्ठानों को एक समान रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल जिन शहरों में निकाय विभाग ने सड़कें चिह्नित की हैं वह पहले लोक निर्माण विभाग के अधीन थीं। शहरों के विस्तार के बाद संबंधित सड़कों को संवारने का जिम्मा निकाय विभाग के पास आ गया है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment