Haryana: हरियाणा ने देश-विदेश में अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां के हर जिले की अपनी अलग-अलग खासियत है, जिससे राज्य को विशेष पहचान बनाने में मदद मिली है।
जानकारी के मुताबिक, जिलों की विशेषताओं की वजह से उन्हें कई उपनाम भी मिले हुए हैं। इन्हीं उपनामों में से एक ‘दौलत का शहर’ भी है। Haryana News
लोकप्रिय राज्य
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा देश का 17वां सबसे लोकप्रिय राज्य है। इसकी सीमा उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लगती है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण में यह राजस्थान से सीमा साझा करता है। हरियाणा दिल्ली को तीन तरफ से घेरता है, जिसमें पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सा शामिल है। ऐसे में हरियाणा का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आता है। Haryana News
कुल जिले और मंडल
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 44,212 वर्ग KM है। वहीं, यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। राज्य का सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है, तो सबसे पश्चिमी सिरसा है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकुला, तो सबसे दक्षिणी जिला नूंह है। Haryana News
ये जिला है ‘दौलत का शहर’
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा राज्य का गुरुग्राम जिला दौलत का शहर भी कहा जाता है। गुरुग्राम हरियाणा के सबसे समृद्ध जिलों में शामिल है। Haryana News
क्यों है ‘दौलत का शहर’
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा का गुरुग्राम जिला राज्य का सबसे समृद्ध जिला है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति आय 9.05 लाख रुपये तक आंकी गई है। इसके पीछे यहां का रियल एस्टेट का कारोबार प्रमुख माना जाता है। बीते वर्षों में गुरुग्राम ने IT हब के रूप में तेजी से तरक्की की है। Haryana News
ऐसे में गुरुग्राम का आर्थिक विकास भी हुआ है, जिससे यहां लोग अधिक समृद्ध हुए हैं। लोगों की प्रति व्यक्ति बढ़ी है, जिससे यह भारत के सबसे अमीर जिलों में भी शामिल है। यही वजह है कि इस जिले को ‘दौलत का शहर’ भी कहा जाता है।









