Haryana: हरियाणा में अधिकतर लोगों को ये नहीं पता है की प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला कौन सा है, इसको लेकर आज हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।
परिचय Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले हम हरियाणा के बारे में जान लेते हैं। हरियाणा राज्य का गठन एक नवंबर, 1966 को हुआ था। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है, जो कि पंजाब की राजधानी भी है। जानकारी के मुताबिक, यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 44,212 वर्ग KM में फैले हुए हैं, जो कि पूरे भारत का करीब 1.34 फीसदी है।
जानकारी के मुताबिक, यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य को हम खिलाड़ियों के राज्य के तौर पर भी जानते हैं, जिसने ओलंपिक में भारत को कई पदक दिलाए हैं। Haryana News
राज्य में कुल सीटें
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा राज्य भारत की राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका रखता है। राज्य में कुल 91 विधानसभा सीटें, 5 राज्यसभा सीटें और 10 लोकसभा सीटें हैं। Haryana News
कुल मंडल और तहसील
जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुल मंडलों की संख्या 6 है। हालांकि, उपमंडलों की संख्या 73 और तहीसलों की संख्या 93 है। इसके अतिरिक्त 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद्, 6234 ग्राम पंचायत और 126 पंचायत समिति मौजूद हैं। Haryana News
बड़ा और छोटा जिला
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल की हिसाब से सबसे बड़ा जिला सिरसा है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद और सबसे छोटा जिला पंचकूला है।
साक्षर जिला Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सबसे अधिक साक्षर जिले की बात करें, तो गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग रहते हैं। वहीं, सबसे कम पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो नूंह जिले में सबसे कम पढ़े-लिखे लोग रहते हैं।
सबसे पूर्वी जिला Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह जिला यमुनानगर है।









