Haryana Weather : हरियाणा में तापमान गिरने से सर्दी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 दिसंबर से धुंध और ठंड बढ़ने की संभावना है। IMD का कहना है कि आज 30 नवंबर को सूबे में बादल छाए रहेंगे। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और रात में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
30 नवंबर को दिन में हल्की धूप निकलेगी। लेकिन रात के समय अधिकतम तापमान 24 °C और न्यूनतम तापमान 5-10 °C तक रह सकता है।
जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से नमी बढ़ेगी। इस कारण धुंध बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिन में तापमान 25 °C रहेगा जो कि रात में गिरकर 7 °C दर्ज किया जा सकता है।
2 दिसंबर को मौसम समान रहेगा, दिन में हल्की धूप, रात को ठंडक बरकरार रहेगी। वहीं 3 दिसंबर को धुंध का असर ज्यादा रहेगा और ठंडी हवाएं चलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 24 °C तो रात में तापमान 5-8 °C तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक खुश्क रहेगा।
वहीं 4 और 5 दिसंबर को वायु गुणवत्ता खराब रहेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 22 °C और रात में न्यूनतम तापमान 4-8 °C तक दर्ज किया जा सकता है। 5 दिसंबर को धुंध बनी रहेगी, दिन में थोड़ी गर्मी का आभास होगा, लेकिन रात होते-होते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।








