Haryana Weather Update: हरियाणा में 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने कि संभावना है। हालाँकि, इस दौरान शीतलहर चलने कि संभावना है। जिससे प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी और सुबह-शाम के समय धुंध देखने को मिलेगी।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि
प्रदेश में अभी ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में फिर से तापमान में कमी आएगी। पहाड़ों में पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मैदानों की ओर शीतलहर चलेगी। इससे रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो जाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब रोजाना तापमान कम होगा। वहीं, रात के तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ा है। अब रात का तापमान सामान्य के आसपास आ गया है। 26 नवंबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं, कई शहरों में अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार बनी हुई है।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी ।








