Haryana Weather: हरियाणा में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग की मानें, तो 21 से 25 नवंबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में मौसम एक्टिव रहेगा।ऐसे में दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। इससे साथ ही बारिश के भी आसार भी बने हुए है।
IMD की मानें, तो आने वाले तीन दिनों में तेज हवा, आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोहरे के साथ गलन वाली सर्दी का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
हरियाणा में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से हरियाणा में कुछ दिन बादलों की आवृत्ति बढ़ेगी और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के भी आसार है। वहीं इस हफ़्ते दिन का 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।








