Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो सकती है। हालांकि, 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान रातें ठंडी होंगी।
दरअसल, मौसम विभाग ने 9 नवंबर तक ठंड के बढने और तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना जताई है। आज यानी 9 नवंबर को हरियाणा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कम तापमान के साथ दिन में हल्की धूप और वायु गुणवत्ता खतरे में रहेगी। वहीं 10 नवंबर को तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। लेकिन हवा में कोहरा और धुंध दर बना रहेगा। कल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वहीं 11 नवंबर को दिन में तापमान सामान्य बना रहेगा। इसके अलावा हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।









