हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में 12 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम, प्रदेश के किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 7:21 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update will remain like this till November 12, advisory issued for the farmers

Haryana Weather Update: हरियाणा में अब सुबह- शाम ठंड का असर दिखने लगा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी की मानें, तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। इससे कड़ाके की ठंड जल्द ही शुरू हो सकती है।

रात का तापमान गिरना शुरु

जानकारी के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान अगले कुछ दिनों में 1 से 2 डिग्री और गिरने की संभावना है। हालांकि, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रातें ठंडी होंगी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

इसी बीच चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल में अगर किसी प्रकार की बीमारी दिखाई दे तो किसान नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें और तुरंत उचित उपचार प्राप्त करें।

12 नवंबर तक हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं

वहीं डॉ. खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान रात का तापमान और गिर सकता है। जिसके चलते सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आईएमडी ने लोगों को सुबह और देर शाम के समय ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की भी सलाह दी है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment