हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana : हरियाणा में अब महिलाओं को हर महीने नहीं मिलेंगे 2100 रुपये, सरकार लेने वाली है ये बड़ा फैसला

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 7:52 PM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा सरकार ने अपनी लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की व्यवस्था है। लेकिन, अब सरकार इसे बदलकर साल में दो बार एकमुश्त राशि देने पर विचार कर रही है, ताकि महिलाएं इसे बड़े स्तर पर उपयोग कर सकें और अपना कोई छोटा रोजगार भी शुरू कर सकें।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में कहा था कि सरकार महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 2100 रुपये की लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव करने पर विचार कर रही है। इस पैसे को हर महीने देने के बजाय साल में दो बार किस्तों में देने की योजना है, ताकि महिलाओं को एक बड़ी रकम एक साथ मिल सके और वे इन पैसों से अपने किसी भी काम के लिए इसका इस्तेमाल कर सकें। खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री ने यह बात जिले के खरक पुनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से आयोजित एक समारोह में कही थी।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार भी किया जा रहा है। फिलहाल, इस योजना का लाभ 1 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिल रहा है। सरकार इस आय सीमा को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, ताकि और भी ज्यादा महिलाएं इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से युवाओं के रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment